छत्तीसगढ़

महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नाव टूटीं

मुआवजे की मांग पर नाविकों के साथ क्रांति सेना का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर । महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के लिए सफाई के दौरान 3 नावों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। नाविकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी पहुंचे।
नाविकों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई के लिए 400-500 रुपये में नाव बन जाने की बात कही है। वहीं, नाविकों और क्रांति सेना का कहना है कि एक नाव बनाने में करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त नाव को दोबारा बनाना पड़ेगा। मुआवजा देने की मांग को लेकर नाविक दोपहर से धरने पर बैठे हैं ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button