छत्तीसगढ़

दिल्ली में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, राहत और बचाव के लिए कई टीमें तैनात

दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास चार साल का एक बच्चा खुले सीवर में गिर गया है.

सीवर में गिरे बच्चे को बचाने के लिए एनडीआरएफ़, दिल्ली फ़ायर सर्विस, पुलिस, डीडीएमए और बीएसएफ़ की टीमों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 9:45 बजे कॉल मिली थी, जिसके बाद दिल्ली फ़ायर सर्विस की टीम को मौके पर तैनात किया गया.

अधिकारी के मुताबिक़, बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया.

उन्होंने बताया, बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है.

एसडीएम रजत मल्होत्रा ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कॉल आने के बाद से ही बचाव अभियान जारी है और एनडीआरएफ़ की टीम के साथ पूरा प्रशासन बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा है.

बच्चे के पिता ने बातचीत में बताया कि खेलने के दौरान बच्चा सीवर में गिर गया. सीवर का ढक्कन खुला था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button