छत्तीसगढ़
42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग को लेकर दी ये चेतावनी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग को कमज़ोर करने की कोशिशों के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है.
इस पत्र में पूर्व जजों ने चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कथित तौर पर कमज़ोर करने की कोशिशों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पूर्व जजों ने बिना किसी ठोस सबूत के लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाया है.
उन्होंने चेतावनी दी है कि संवैधानिक संस्थाओं को बार-बार चोर और मिलीभगत बताने से लोकतंत्र में जनता का विश्वास कमज़ोर होने का ख़तरा है.
पत्र में कहा गया है, संस्थाओं की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है. लेकिन उन्हें बदनाम करना नहीं.(bbc.com/hindi)



