छत्तीसगढ़

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार का जाना ही काफ़ी नहीं होगा’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

प्रशांत किशोर ने दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ज्ञानेश कुमार से पहले राजीव कुमार थे. उन्होंने भी चुनाव आयोग को ऐसे ही चलाया. जब वो रिटायर हुए तो उनको देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफ़सी का चेयरमैन बना दिया गया.

चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता दांव पर है और यह किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं है, एक घटना की वजह से नहीं है.

उन्होंने कहा, पिछले सात-आठ वर्षों से, मतदाता सूची तैयार करने का मामला हो, चुनाव कार्यक्रम हो, आदर्श आचार संहिता का मामला हो, बिहार में सरकार की ओर से दस-दस हज़ार रुपये रुपये बांटकर वोट ख़रीदने का मामला हो या वोटों की गिनती का मामला हो. हर स्तर पर चुनाव आयोग खुले आम सत्तारूढ़ दल के पक्ष में दिख रहा है.

प्रशांत किशोर ने कहा, इसलिए जनता को ऐसा लग रहा है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा है. ज्ञानेश कुमार को जाना चाहिए और उससे बढ़कर चुनाव आयोग में सुधार होना चाहिए.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button