छत्तीसगढ़

ट्रंप बोले- ‘युद्ध समाप्ति के करीब’, उधर यूक्रेन पर रूस ने किया ताज़ा हमला

-यारोस्लाव लुकीव

रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता बहाल करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच यूक्रेन की राजधानी किएव पर बुधवार रात एक बार फिर मिसाइल हमला हुआ.

इस हमले में कई मकानों को नुकसान पहुंचा और छह लोग घायल हो गए. किएव के मेयर विताली क्लित्स्को ने इसकी जानकारी दी.

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के काफ़ी क़रीब है.

अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाक़ात की. इससे एक दिन पहले विटकॉफ़ ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक की थी.

ट्रंप ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा, हाल ही में मेरी व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के साथ उनके युद्ध को समाप्त करने को लेकर बात हुई. मुझे लगता है कि हम इसके क़रीब पहुंच रहे हैं. शायद अब हम पहले से कहीं ज़्यादा क़रीब हैं.

हालांकि, शांति वार्ता बहाल करने की कोशिशों के बीच किएव पर हुआ ताज़ा हमला इस बात का संकेत है कि जंग समाप्त करने की राह अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button