छत्तीसगढ़

हूती विद्रोहियों के हमलों के चलते रियाद की करीब 90 फ़ीसदी फ़्लाइट्स रद्द

फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के आंकड़ों से पता चलता है कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों की वजह से सऊदी अरब के रियाद के आसमान से फ़्लाइट्स बहुत कम हो गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हर 10 में से करीब 9 उड़ानें रद्द हो रही हैं.

फ्लाइट डेटा का विश्लेषण करने वाली कंपनी सिरियम के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 8 से 25 अक्तूबर के बीच यानी पिछले करीब दो हफ्तों में, निर्धारित 4,736 उड़ानों में से 4,071 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने पिछले एक महीने में सऊदी अरब की तेल सुविधाओं, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज़ कर दिए हैं.

सऊदी अरब का रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेद्दा के बाद देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है. हूती विद्रोहियों ने कई बार इसे निशाना बनाया है. इनमें 10 अक्तूबर को हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी.

रविवार को सऊदी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि दो हफ़्ते तक बंद रहने के बाद रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोला जाएगा.

हालांकि, ख़बरों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों के हमले जारी रहे और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होती रहीं.

हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि रियाद का हवाई अड्डा अब भी उनके लिए एक सैन्य ठिकाना है और वो असुरक्षित है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button