छत्तीसगढ़

टिकरापारा से जाकर डंगनिया में सेंध लगाने वाले तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर बरामद

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30अक्टूबर । टिकरापारा से जाकर डंगनिया स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 1.50 लाख के कीमती चोरी के आभूषण, घड़ी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त किया गया है। इनमें से दो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

स्वरोचिष मिश्रा निवासी डंगनिया ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। 22 अक्टूबर को रात्रि वह अपने घर में ताला लगाकर अन्यत्र गया था। 23 की सुबह वापस आकर देखा तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा एवं लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी के लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम नहीं थे। अपराध दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मोती नगर, टिकरापारा निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, को कुछ व्यक्तियों के साथ देर रात घटनास्थल के आसपास देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर यशवंत ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी स्वीकार किया । इस पर शेख मोसिन उर्फ अलताफ एवं परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा को भी पकड़ा गया।
तीनों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की सोने एवं चांदी के आभूषण, 6 घड़ी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर सी जी 07/एल यु/4432 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड
आरोपी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी पूर्व में थाना टिकरापारा के लूट एवं चोरी के प्रकरणों में तथा आरोपी शेख मोईन उर्फ अल्ताफ थाना टिकरापारा के चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी
*01. यशंवत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी 18.3 स
खदान के पास भैरव नगर मोतीनगर टिकरापारा ।*
02. शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ 19 रोम्बो पब्लिक स्कुल जाली फैक्ट्री के पास मोतीनगर टिकरापारा।
*03. परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा 20 शिव मंदिर के पास जाली फैक्ट्री रोड मोतीनगर टिकरापारा *

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button