छत्तीसगढ़

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह और राहुल गांधी ने क्या कहा?

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मौक़े पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित किया. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, सरदार साहब को कई वर्षों तक उनकी उपलब्धियों के आधार पर जो उचित सम्मान था वो भारत ने नहीं दिया, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सरदार साहब को भुलाने का काम किया है, लेकिन सूर्य की तेज़ को कवर नहीं कर सकते

अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर एक गगन को छूने वाली प्रतिमा का निर्माण कर पूरे देश के सामने सरदार साहब के व्यक्तित्व को स्थापित करने का काम किया

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

सरदार पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी. उनके आदर्श सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button