घर से दूर इलाज, ज़्यादा खर्च और लंबे इंतजार से बचायेगा 300 बेड वाला आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल

केंद्रीय गृहमंत्री शाह रायपुर में करेंगें उत्घाटन
रायपुर, 3 नवंबर।आर्टेमिस हॉस्पिटल्स ने बताया कि रायपुर के लिए आज का दिन ख़ास है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स का नया अस्पताल, आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल, आज से शहर के लोगों की सेवा के लिए अपने दरवाज़े खोल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। समारोह 3 बजे पंडरी रोड पर स्थित अस्पताल में होगा। अब तक रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख़ करना पड़ता था घर से दूर, ज़्यादा ख़र्च और लंबा इंतज़ार। आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल इसी दूरी को कम करने के लिए शुरू किया गया है।
हॉस्पिटल्स ने बताया कि 300 बेड वाले इस अस्पताल में प्रमुख विभाग-जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज़, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएँ, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, जाँच की नई सुविधाएँ और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग टीम की कोशिश यही रहेगी कि हर मरीज़ को अच्छा इलाज भी मिले और अपनापन भी। उद्घाटन में जनप्रतिनिधि, शहर के जाने-माने डॉक्टर और रायपुर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
हॉस्पिटल्स ने बताया कि आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के बारे में गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स देश के जाने-माने मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जिसे जेसीआई और एनएबीएच की मान्यता मिली है। मरीज़ की देखभाल को हमेशा सबसे आगे रखने वाला आर्टेमिस समूह अब आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के ज़रिए छत्तीसगढ़ के लोगों के और करीब आ रहा है।

