छत्तीसगढ़

अमित शाह ने नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का किया लोकार्पण

16 एकड़ में विकसित पार्क में 2500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और भावी पीढ़ियों तक राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया गया है। लगभग 16 एकड़ में फैले पार्क में अब तक 2500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इस पहल के जरिए नवा रायपुर को पीपल सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

पीपल फॉर पीपल अभियान से जुड़ेगी जनभागीदारी

नवा रायपुर को हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए People for Peepal अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पौधरोपण के साथ ही नागरिकों को पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल से जोड़ना है। विकसित भारत संकल्प पार्क को इसी अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इस पहल के माध्यम से पीपल के प्रति लोगों की सांस्कृतिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button