छत्तीसगढ़

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद ट्रंप क्या बोले

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के लिए ईरान जंग को वजह बताने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.

ईरान जंग को हार की वजह के सवाल पर ट्रंप ने कहा, मेरा मानना है कि यह बात काफ़ी हद तक सही है, क्योंकि इसकी वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की क़ीमतें थोड़ी बढ़ गई थीं. लेकिन इसके बावजूद, अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़े, तो मैं फिर करूंगा. क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र रास्ता है.

आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. मुझे लगा था कि तेल की क़ीमतें इससे कहीं ज़्यादा बढ़ेंगी और मैंने इसी आधार पर यह फैसला लिया था. आपके पास कोई विकल्प नहीं है. आपको यह करना ही होगा.

आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. वरना आज आप जो कुछ भी यहां देख रहे हैं, हो सकता है कि एक दिन उसका अस्तित्व ही न रहे.

नई राजनीतिक स्थिति को लेकर उन्होंने कहा, मैं डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करूंगा, जब तक वे बाधा डालने की कोशिश नहीं करते. लेकिन हमारे पास वीटो की ताक़त है. हालांकि, उन्होंने पहले ही फ़ोन किया है और वे कुछ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button