छत्तीसगढ़

मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद इसराइली राजदूत ने कहा- ईरान पर हमले का फ़ैसला अमेरिका का था

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक हार के बाद ईरान जंग को लेकर बहस तेज़ हो गई है.

नतीजे सप्ष्ट होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में इसराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ईरान जंग के लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने कहा, ईरान पर हमला करने का फैसला अमेरिका का था. यह हमारा फ़ैसला नहीं था.

हालांकि, उन्होंने कहा कि इसराइल ने युद्ध का समर्थन किया था और उसे लगा था कि यह सही फ़ैसला है.

इन चुनावों में सीनेटर के पद पर जीते डेमोक्रेट नेता अब्दुल अल सैयद को लेकर डैनन ने एक चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा, वह ऐसे व्यक्ति हैं जो इसराइल का विरोध करेंगे, चाहे इसराइल में कुछ भी हो रहा हो. यहां तक कि ग़ज़ा में युद्धविराम होने के बावजूद भी उनका रुख़ नहीं बदलेगा. वह यहूदी-विरोधी हैं, इसलिए उनके साथ काम करना काफ़ी मुश्किल होगा.

उन्होंने आगे कहा, मेरा मानना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी समझती है कि उसे चरमपंथी रुख़ अपनाने के बजाय मध्यमार्ग से नेतृत्व करना होगा.

बुधवार को आए नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रेजे़ेंटेटिव में बहुमत हो गया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button