छत्तीसगढ़
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘ट्रंप अब भी आपके राष्ट्रपति हैं’
डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें वह अपने कार्यालय में मौजूद रेज़ॉल्यूट डेस्क पर दिख रहे हैं. तस्वीर पर लिखा है, जनता के लिए सूचना: ट्रंप अब भी आपके राष्ट्रपति हैं.
ट्रंप ने आज इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए माना था कि डेमोक्रेट्स ने अच्छा काम किया.
हालांकि, उन्होंने दावा किया कि अगर वह भी चुनाव में उम्मीदवार होते तो रिपब्लिकन उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहता.(bbc.com/hindi)


