छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 06 नवंबर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम मिसदा निवासी आकाश कुमार साहू के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में TI निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित नवागढ़ थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



