छत्तीसगढ़

छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर ।छात्र का आर्चरी किट (तीरंदाजी सामान) और मोबाइल फोन चोरी करने वाला ई-रिक्शा चालक विल्सन ब्राउन गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी चोरियों में जेल जा चुका था।
उपांशु राव ने 6 नवंबर को थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार उपांशु रायपुर स्थित सांईं एकेडमी इंडोर स्टेडियम में तीरंदाजी (आर्चरी) का प्रशिक्षण ले रहा है । 6 नवंबर को वह अपने आर्चरी उपकरणों से भरा ट्रॉली बैग लेकर ई-रिक्शा से घर जाने भाठागांव बस स्टैंड जा रहा था। इस दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए उसने अपना मोबाइल ई-रिक्शा में चार्जिंग पर लगाया था।रिक्शा चालक उसे बस स्टैंड ले जाने के बजाय भाठागांव चौक पर उतार दिया। उपांश किराये के रूप में 500 का नोट देने पर चालक ने चिल्हर लेकर आने बोला। उपांशु के जाते ही ई-रिक्शा में रखे ट्रॉली बैग में मौजूद आर्चरी उपकरण एवं एक मोबाइल फोन को चोरी कर फरार हो गया। इस रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
उपांशु से रिक्शा चालक के हुलिए के संबंध में से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल तथा आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले । साथ ही ई-रिक्शा के संबंध में तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई।
इसी दौरान आरोपी की पहचान बोरियाखुर्द, टिकरापारा निवासी विल्सन ब्राउन के रूप में कर उसे पकड़ा । पूछताछ करने पर उसने चोरी आरोपी द्वारा उक्त चोरी स्वीकार किया । विल्सन ब्राउन को गिरफ्तार उससे आर्चरी उपकरण, मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा सी जी 04 एन जेड 3733 कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रूपए जप्त किया गया।
पुलिस के अनुसार विल्सन ब्राउन के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स, आबकारी एक्ट एवं मारपीट से संबंधित प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – विल्सन ब्राउन पिता जॉर्ज ब्राउन उम्र 31 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button