छत्तीसगढ़

नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने के ख़िलाफ़ दी चेतावनी

इसराइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से परामर्श करने के बाद नेतन्याहू के धुर विरोधी गादी आइज़नकोट को नई सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है.

हर्ज़ोग के फ़ैसले की घोषणा से एक घंटे पहले, केयर टेकर प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि विपक्षी दलों और अरब पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन देश के पतन का कारण बनेगा.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, इस्लामवादियों से जुड़ी ऐसी सरकार इसराइल राज्य को भीतर से ही विघटित कर देगी, जैसा कि यूरोपीय देशों में हो रहा है, और इससे भी बदतर स्थिति पैदा कर सकती है.

आइज़नकोट इसराइली सेना के पूर्व कमांडर हैं और साल 2022 में राजनीति में कदम रखा.

सात अक्तूबर, 2023 को हमास के इसराइल पर हमले के बाद वह नेतन्याहू के युद्ध मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए थे, लेकिन बाद में नेतन्याहू के आलोचक बन गए.

हाल के सालों में, उन्होंने ग़ज़ा युद्ध को लेकर नेतन्याहू के रवैये की आलोचना की है और फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ इसराइली बस्तियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की है.

ग़ज़ा युद्ध में अपने बेटे और दो भतीजों को खोने वाले आइज़नकोट ने चुनाव अभियान के दौरान अपनी सैन्य और सुरक्षा पृष्ठभूमि पर जोर दिया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button