छत्तीसगढ़
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित फूंडहर में आज एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


