सांसद रूप कुमारी चौधरी से मिले भाजपा पदाधिकारी दी दीपावली की बधाई।
विकास नंद/सर्वव्यापी
दीपावली पर्व के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास, विदित धनानिया, मंडल महामंत्री प्रकाश पटेल तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी ने सांसद को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान दीपावली पर्व की खुशियां साझा करते हुए आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।
सांसद रूप कुमारी चौधरी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे।
