छत्तीसगढ़

सेनेगल के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबी, कम से कम 34 लोगों की मौत

सेनेगल के तट के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूबने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है. सेनेगल की प्रेस एजेंसी (एपीएस) ने एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है.

सेनेगल के गृह मंत्रालय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति को बचा लिया गया है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग लापता हैं.

लकड़ी की यह छोटी नाव राजधानी डकार और उत्तरी शहर सेंट लुई के बीच पलट गई. नाव स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की ओर जा रही थी.

प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले स्पेन के संगठन वॉकिंग बॉर्डर्स के मुताबिक, जनवरी से मई 2026 के बीच कैनरी द्वीप समूह जाने वाले अटलांटिक समुद्री मार्ग पर 635 लोगों की मौत हुई.

संगठन जिन समुद्री मार्गों पर नज़र रखता है, उनमें यह सबसे ज़्यादा मौतों का आंकड़ा है.

सेनेगल के प्रवासियों की मदद करने वाले संगठन बोज़ा फी के संस्थापक सालिउ दियूफ़ ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि अब तक बरामद किए गए सभी शव सेनेगल के नागरिकों के हैं. नाव में सवार दूसरे लोगों की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है. राहत और बचाव अभियान जारी है.

सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फ़ाये ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने सेनेगल के नागरिकों से ख़तरनाक समुद्री रास्तों के ज़रिए अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button