छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के बयान पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- ‘अभी भी मेरी चुनौती क़ायम है, वो मुझसे बहस करें’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीआरपीएफ़ को टैग करते हुए लिखा, आपके चेहरे ने सब कुछ बता दिया. आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है. उन्होंने हमें नक्सली कहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ़ के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सली ख़त्म हो गए हैं, लेकिन ख़तरा अभी टला नहीं है.

प्रधानमंत्री ने कहा, जंगलों से हथियारबंद नक्सली तो मिट गए, लेकिन दिमाग़ी नक्सलियों ने कई संगठनों पर क़ब्ज़ा कर रखा है. ये आज देश के संविधान और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ लोगों को उकसा रहे हैं.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, अभी भी मेरी चुनौती क़ायम है. वो मुझसे बहस करें.

राहुल गांधी ने दावा किया कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button