छत्तीसगढ़
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे वनडे में बारिश की वजह से देरी

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में बारिश की वजह से देरी हो रही है. बारिश के कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है.
मैच के लाइव अपडेट के मुताबिक़, भारतीय टीम स्टेडियम के बाहर पहुंच चुकी है, लेकिन बूंदाबांदी जारी है.
इससे पहले मौसम साफ होने के बाद टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7:32 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन दोबारा बारिश शुरू हो गई.
इसके बाद ग्राउंड स्टाफ मैदान पर पहुंच गया. भारत इस सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे है.(bbc.com/hindi)



