छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की उनमें कभी नहीं रही इच्छाशक्ति

रायपुर,10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर से रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश को प्रधानमंत्री का सहयोग मिला। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस पर किसी तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, तो यह बकवास और बेकार का प्रलाप है। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की उनमें कभी इच्छाशक्ति नहीं रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग से नक्सलवाद समाप्त हुआ है। जनता भी नक्सलवाद से मुक्ति चाहती थी, क्योंकि विकास के रास्ते में नक्सलवाद सबसे बड़ा बाधक था। इसे समाप्त करने में सफलता मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों के हाथों में जाने के आरोप पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनका आरोप पूरी तरह गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं है। छत्तीसगढ़ तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

नितिन नबीन के दौरे को लेकर सीएम साय का बयान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम धरमजयगढ़ में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button