छत्तीसगढ़
ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

रायपुर, 12 नवंबर। अब ट्रेनों के कोचों में उपलब्ध मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रात में चार्ज नहीं हो पाएंगे।दपूमरे ने चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस निर्धारित समय का ध्यान रखें तथा रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक अपने मोबाइल फोन आदि को चार्जिंग पर न लगाएं।


