छत्तीसगढ़
01 जनवरी से गरीब रथ नए नंबर के साथ चलेगी, समय-सारिणी एवं स्टापेज पूर्ववत

रायपुर, 12 नवम्बर। रेलवे ने 12535/12536 लखनऊरायपुरलखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 1 जनवरी से नए नंबर 15319 और 15320 के साथ संचालित होगी।
इस ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव एवं अन्य परिचालन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह किया है कि वे 01 जनवरी से इस ट्रेन में यात्रा करने अथवा टिकट बुकिंग के दौरान संशोधित इस नए नंबर का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।


