छत्तीसगढ़

यूसीसी से जनजातीय समाज को अलग रखा, फिर भी भ्रम फैलाया जा रहा..

साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यूसीसी से जनजातीय समाज को अलग रखा गया है, इसके बावजूद उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। सरकार इस बात को लेकर चिंता कर रही कि जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज का अधिकार सुरक्षित रहे। जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य भी समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों का संरक्षण करना है।

मुख्यमंत्री पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधा, और पूछा कि 75 साल में कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा के लिए वोट बैंक नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह, तिलका मांझी और सिद्धो-कान्हू सहित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन, धरती आबा अभियान और एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने कृषक उन्नति योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि खरीफ 2026 में धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को अब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम और विकास मरकाम उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button