छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, ड्यूटी के दौरान धर्मकांटा पर मिला शव

बलौदा बाजार, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी 57 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के धर्मकांटा विभाग में कार्यरत थे। वे रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। संयंत्र में कर्मचारी की मौत की खबर फैलते ही साथी कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल बन गया।

घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल परिजनों और प्लांट में काम करने वाले सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button