छत्तीसगढ़

अमेरिका के एयरपोर्ट से आने-जाने वाली क़रीब 10 हज़ार उड़ानें रद्द

फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, शनिवार तक अमेरिका के एयरपोर्ट से आने-जाने वाली क़रीब 10 हज़ार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

वेबसाइट के मुताबिक़, डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस ने 2,200 से ज़्यादा उड़ानें रद्द की हैं. वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने 1,800 और साउथवेस्ट एयरलाइंस ने क़रीब 1,400 उड़ानें रद्द की हैं.

अमेरिकी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़एए) ने देश के हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया है. इससे पहले सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे.

सीबीएस के मुताबिक़, अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क अपडेट के कारण तकनीकी ख़राबी आई, जिसके बाद विमानों के उड़ान पर रोक लगानी पड़ी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button