अखिलेश यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ पर अब क्या कहा

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है, क्योंकि इससे लोग भावनाओं में बहकर फ़ैसले नहीं लेंगे. बुनियादी सवाल उठाए जाएंगे. जिस तरह सरकार जुमलों से और भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल करके पीडीए समाज का वोट ले लेती है, मुझे उम्मीद है कि यह गठबंधन बना है वो सरकार को भावनात्मक मुद्दों पर घेरने का काम करेगा.
बीते गुरुवार को लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने इस गठबंधन का एलान किया.
ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है. दोनों पार्टियां मिलकर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी.(bbc.com/hindi)



