कर्मचारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा जलायेगा 19 को डीए आदेश की प्रति

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर । राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर संगठनों की शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय में हुई। इसमें 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का विरोध करते हुए 19 नवंबर को सामूहिक रूप से आदेश की प्रतियां जलाने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा की बैठक में प्रदेश भर से आए हुए संगठन प्रतिनिधियों ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार को मोदी की गारंटी पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई।
सभी नेताओं ने 19 नवंबर को इंद्रावती भवन से महानदी भवन तक मार्च पास्ट करते हुए मुख्य सचिव को जारी आदेश को संशोधित कर 1 जनवरी 2026 डीए/डी आर देने की माँग का ज्ञापन मुख्यसचिव को सौंपा जाएगा। बैठक को संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक ओ पी शर्मा, अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया, पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डी पी मनहर,पेंशनर फोरम के संयोजक चंद्रिका सिंह, अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष गोपाल साहू, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे के अतिरिक्त विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सुनील यादव, संजय तिवारी, पुखराम कुर्रे, एस के पाण्डेय, जितेंद्र सिंह राजपूत, सूरज प्रसाद देवांगन, आर के झा, तीरथ लाल सेन, वाय ए कुरेशी, उमेश सिंह ,सतीश टंडन आदि ने संबोधित किया। संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने राजस्व पटवारी संघ कि हड़ताल के प्रति सरकार के दमनात्मक रवैए की निंदा करते हुए शीघ्र चर्चा कर समाधान करने की मांग किया है। बैठक का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सालिक राम नव रंगे ने किया।


