छत्तीसगढ़

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी: सूर्यकुमार यादव की 21 गेंदों में 60 रन की पारी, मुंबई ने हैदराबाद को हराया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के ग्रुप डी मुक़ाबले में 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए.

उनकी इस तूफ़ानी पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद के 172 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई ने यह मुक़ाबला 13.1 ओवर में ही जीत लिया.

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड में खेले गए इस मुक़ाबले में सूर्यकुमार ने छह चौके और पांच छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 285.71 रहा. उन्होंने सिर्फ़ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

युवा बल्लेबाज़ मुशीर ख़ान ने भी 24 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली.

उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने शुरुआत में तेज़ रन बनाते हुए 13 गेंदों पर 27 रन जोड़े.

उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button