छत्तीसगढ़
मारुति बिजनेस पार्क के दो बड़े बकायादारों के परिसर सील

रायपुर, 6 अक्टूबर।निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 39 क्षेत्र अंतर्गत मारुति बिजनेस पार्क में स्थित दो बकायादारों के व्यावसायिक परिसर सील किया। इनमें अनीता दयाल एवं साईंप्रकाश डेवलपमेन्ट वर्ष 2018-19 से दुकान क्रमांक एसएफ7बी और एफ एफ3बी पर बकाया राशि क्रमशः 131628 रूपये और 180607 रूपये अदा नहीं किया था। जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, देवेन्द्र नेताम, रवि सोनी, मयंक यादव, मनीष खुंटे की उपस्थिति में ताला लगा सीलबंद किया ।



