एचआईवी एड्स जागरूकता के लिए पिरदा महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन,रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश।

विकास नंद सर्वव्यापी
शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में 25 नवंबर 2026 को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य बृजलाल पटेल के निर्देशन एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. मकरध्वज राणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एचआईवी एड्स के लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय, संबंधित उपचार केंद्रों, टोल फ्री नंबर तथा इस दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राएं मनीषा पटेल एवं सोनम पटेल तथा हिमांशु कन्हेर और बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र युवराज सिदार ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाकर एचआईवी एड्स से बचाव एवं इसके प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. मकरध्वज राणा ने छात्र-छात्राओं को जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में एचआईवी एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाना आवश्यक है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

