छत्तीसगढ़
गांधीवादी विचारक और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन

रायपुर, 26 नवंबर। गांधीवादी विचारक और छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। दुर्ग निवासी तिवारी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
कनक तिवारी लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में लघु उद्योग निगम और राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। भूपेश सरकार में वे करीब सालभर महाधिवक्ता भी रहे। गांधीवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के लिए वे जाने जाते थे।



