छत्तीसगढ़

डीलिमिटेशन बिल पर चिदंबरम ने पूछा- किस राज्य की कितनी हिस्सेदारी होगी?

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को डीलिमिटेशन (परिसीमन) बिल से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने एक्स पर कहा, इस विधेयक में लोकसभा की कुल सीटों में हर राज्य की मौजूदा हिस्सेदारी को अगले 25 साल तक बनाए रखने का प्रस्ताव है. इससे उनकी दो चिंताओं का समाधान होता है, लेकिन एक अहम सवाल अब भी बना हुआ है.

उन्होंने कहा, यह देखना काफ़ी नहीं है कि लोकसभा की कुल सीटों में किस राज्य की कितनी हिस्सेदारी होगी. यह भी ज़रूरी है कि हर राज्य के पास कुल कितनी सीटें होंगी.

उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ने पर हर राज्य के अंदर भी सीटों का परिसीमन करना होगा. यानी यह तय करना होगा कि राज्य के किन इलाक़ों को मिलाकर कौन सा लोकसभा क्षेत्र बनेगा.

चिदंबरम ने आशंका जताई कि इससे सरकार को अपने हिसाब से लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करने का मौक़ा मिल सकता है.

उन्होंने कहा, असम और जम्मू-कश्मीर में सरकार ऐसा कर चुकी है. निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में इस तरह बदलाव करना बड़ा ख़तरा है.

चिदंबरम ने सरकार से सवाल किया कि महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने के लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने की ज़रूरत क्यों है? सरकार मौजूदा सीटों की संख्या के आधार पर ही महिला आरक्षण क्यों लागू नहीं कर सकती?

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया. शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने डीलिमेटेशन बिल को पास कराने की मंज़ूरी दे दी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button