छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने क्या कहा?

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फ़ैसले का स्वागत किया है.

शनिवार को उन्होंने एक्स पर कहा, उनकी पार्टी शुरू से ही महिलाओं को राजनीति में उचित अवसर देने की पक्षधर रही है. बीएसपी लगातार मांग करती रही है कि महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण जल्द से जल्द लागू किया जाए.

हालांकि, उन्होंने कहा, बेहतर होता अगर अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिलाओं के लिए इसमें अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाता.

मायावती ने केंद्र सरकार से इस मांग पर विचार करने की अपील की है.

उन्होंने लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में मौजूदा सीटों की संख्या 50 फ़ीसदी बढ़ाने से जुड़े तीन विधेयकों का ज़िक्र करते हुए डीलिमिटेशन प्रक्रिया पर अपनी बात रखी.

मायावती ने कहा, डीलिमिटेशन (परिसीमन) के दौरान सीटों की सीमाएं तय करने में गड़बड़ी करके राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ साधने के आरोप कोई नई बात नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में रहने वाली पार्टियां अक्सर देश और जनता के हितों से ज़्यादा अपनी पार्टी के हितों को महत्व देती हैं.

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया. शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने डीलिमेटेशन बिल को पास कराने की मंज़ूरी दे दी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button