उत्कल ब्राह्मण समाज में पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व पर फिर लगी सर्वसम्मति की मुहर, युवा प्रकोष्ठ सरायपाली ने दी बधाई।

विकास नंद /सर्वव्यापी
उत्कल ब्राह्मण समाज की प्रांतीय आमसभा में संगठन के नेतृत्व को लेकर एक बार फिर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सिमरन पैलेस में आयोजित गरिमामय सभा में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में उत्तर रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को पुनः उत्कल ब्राह्मण समाज का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने को समाज के सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास के रूप में देखा। इस घोषणा के बाद समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। आमसभा में लिए गए इस निर्णय से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
युवा प्रकोष्ठ सरायपाली ने दी बधाई
पुरंदर मिश्रा के पुनः प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर युवा प्रकोष्ठ ब्राह्मण समाज सरायपाली की अध्यक्ष पूनम आचार्य एवं सचिव संस्कार त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूनम आचार्य एवं संस्कार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, आपसी विश्वास और मजबूत नेतृत्व में निहित होती है। पुरंदर मिश्रा का सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुना जाना पूरे समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।उन्होंने विश्वास जताया कि पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में उत्कल ब्राह्मण समाज सामाजिक एकता, युवा सहभागिता, संगठनात्मक विस्तार एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। साथ ही समाज के युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल होगी।युवा प्रकोष्ठ सरायपाली ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति करेगा और संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

