छत्तीसगढ़
सीजेपी नेता सौरव दास ने डीलिमिटेशन पर कहा- ‘वोट चोरी के बाद, अब सीट चोरी’

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने डीलिमिटेशन बिल का विरोध किया है. इस मुद्दे पर रविवार को सीजेपी नेता सौरव दास ने दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.
सौरव दास ने आरोप लगाया, वोट चोरी से मन नहीं भरा तो सरकार अब सीट चोरी पर आ गई है. सबसे बड़ा ख़तरा जो देश के ऊपर मंडरा रहा है वह है जेरी मेंडरिंग.
डीलिमिटेशन की आड़ में सरकार में बैठे लोग जेरीमेंडरिंग करेंगे. यानी किसी चुनाव क्षेत्र की सीमा तय करने का अधिकार एक डीलिमिटेशन कमीशन के पास होगा, जिसे ये सरकार चुनेगी. उसके बाद चुनाव क्षेत्र की सीमा इस तरह से तय की जाएगी, जिससे एक ही पार्टी को पूरा लाभ होगा और वह है बीजेपी.
सौरव दास ने दावा किया हाल ही में असम में हुए डीलिमिटेशन में चुनाव क्षेत्र की सीमाएं ऐसे तय की गईं, जिससे बीजेपी को सीधा लाभ हुआ.(bbc.com/hindi)



