छत्तीसगढ़

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार से रिश्ता ख़त्म करने का किया एलान, क्या बताई वजह?

भोजपुरी के स्टार और एमएलसी पवन सिंह ने अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते ख़त्म करने का एलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी.

परिवार से रिश्ता ख़त्म करने की बात पर उन्होंने आगे लिखा, बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं. आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं. साथ ही बता रहा हूं कि आज और अभी से मेरा अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है.

पवन सिंह ने आगे लिखा, हां, जिसने मुझे पैदा किया, मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह. उनके लिए जब तक ज़िंदा हूं, मेरी जान हाज़िर है. आप सभी के परिवार का एक छोटा-सा सदस्य पवन सिंह.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button