नोएडा एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने पर सीएम योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 9 अक्तूबर 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने पर प्रतिक्रिया दी है.
योगी आदित्यनाथ ने मीडिया की मौजूदगी में कहा कि यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद, राज्य को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का तोहफ़ा देने के लिए प्रधानमंत्री का आभारी है. यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है.
मंत्रिपरिषद ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर करने का प्रस्ताव भी पास किया है.
उन्होंने कहा, मंत्रिपरिषद पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन और राज्य के प्रति अटूट समर्पण का अभिनंदन करता है.(bbc.com/hindi)


