छत्तीसगढ़

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ का स्थापना दिवस रायपुर में मना, डीजी ने ली सलामी

रायपुर,12 अक्टूबर।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आज अपना 42वाँ स्थापना दिवस भव्य औपचारिक परेड तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के साथ इंस्टीट्यूट ग्राउंड, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में मनाया।

बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, IPS ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली ।कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद,छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद तथा रेलवे और छत्तीसगढ़ प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

42वें स्थापना दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण औपचारिक परेड रही, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के अनुशासन, व्यावसायिक दक्षता, तत्परता तथा परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

परेड में महिला टुकड़ी, CORAS कमांडो टुकड़ी, श्वान दस्ता तथा सेगवे टुकड़ी शामिल थीं। इन टुकड़ियों की भागीदारी ने बल की विविध क्षमताओं को प्रदर्शित किया, जिनमें विशेष परिचालन कार्रवाई, श्वानों की सहायता से सुरक्षा संबंधी कार्यवाहियाँ तथा आधुनिक तकनीक-सक्षम गश्त शामिल हैं।

प्रतिष्ठित पदकों का अलंकरण: उत्कृष्ट सेवा का सम्मान समारोह मेंमहानिदेशक, द्वारा प्रतिष्ठित पदकों एवं अलंकरणों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए 30 पुलिस पदक तथा वर्ष 2024 में एक जीवन रक्षा पदक प्रदान किए गए।

ये प्रतिष्ठित अलंकरण स्वतंत्रता दिवस, तथा गणतंत्र दिवस, के अवसरों पर प्रदान किए गए पुरस्कारों से संबंधित हैं।

प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में ड्रोन गश्त, ह्यूमनॉइड रोबोट ARJUN, ReCAM (RPF e Crime Analysis Module), EFRR (e-Forecasting Register of RPF) तथा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डिजिटल उपकरण शामिल थे। इनमें क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (CrPIS) और नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) सहित अन्य पहलें भी प्रदर्शित की गईं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button