ताजा खबर

किरंदुल से दंतेवाड़ा तक निकली भव्य पैदल यात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा नगर

किरंदुल : लोहा नगरी किरंदुल से माई दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा तक भव्य पैदल यात्रा गुरुवार शाम धूमधाम से निकाली गई।

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल के तत्वाधान में राघव मंदिर प्रांगण से शाम 6:00 बजे यात्रा रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय माता दी के जयकारों और भक्ति संगीत के साथ नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।

श्याम म्यूजिक के भजनों पर झूमते-गाते श्रद्धालु पैदल दंतेवाड़ा धाम के लिए रवाना हुए। जगह-जगह नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया।

व्यापारी संघ ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button