छत्तीसगढ़

गोदड़ीवाले संत बाबा हरदास राम साहेब के 35वें वर्सी महोत्सव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लाभ

225 ने कराया पंजीयन, श्याम बिहारी ने सराहा

रायपुर, 16 अक्टूबर। गोदड़ीवाला धाम ने बताया कि धसंत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद तथा देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा देवी और जलगांव साहेब के महंत साई देवीदास के सानिध्य में देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में गोदड़ीवाले संत बाबा हरदास राम साहेब का 35वां वर्सी महोत्सव हवन और झंडा वंदन के साथ शुरू हुआ। पंडित दिनेश शर्मा महाराज ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया।

धाम ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 225 लोगों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 185 लोगों ने हैदराबाद के प्रसिद्ध एआईजी अस्पताल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मोहन रामचंदानी, एमडी, डीएम द्वारा पेट, यकृत और आंतों से संबंधित जांच एवं परीक्षण करवाए। डॉ. राजकुमारी बड़वानी ने सोनोग्राफी की सेवा दी, वहीं डॉ. नवीन खुबचंदानी ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

धाम ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल देवपुरी, रायपुर एवं भाटापारा द्वारा सत्संग किया गया। शाम 5.30 से 6.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम 6.30 से 7.30 बजे तक रोहन आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद शाम 7.30 से 8 बजे तक आरती हुई और अखंड पाठ साहेब का आरंभ किया गया। इस अवसर पर संगत को आशीर्वाद देने के लिए पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के संत साई युधिष्ठिर लाल साहेब जी उपस्थित हुए। रात 9.30 से 10.30 बजे तक श्री कृष्ण दरबार, चकरभाठा के साई सुदामालाल का कार्यक्रम हुआ।

धाम ने बताया कि रात 10.30 से 12.30 बजे तक जलगांव के कृष्णा शिव की भजन मंडली ने मनमोहक एवं आनंदमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात 12.30 से 1.30 बजे तक कमल जग्यासी और देवपुरी युवा मंडली ने भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button