ताजा खबर

मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए लगी कतारें

डोंगरगढ़ :- के मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वांर नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मां बम्लेश्वरी माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

नवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।

नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। श्रद्धालुओं में माता के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मां बम्लेश्वरी के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। माता के दर्शन के लिए कई भक्त पदयात्रा कर माता के दरबार में पहुंचे , मां बम्लेश्वरी ऊपर मंदिर एवं नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही, ऊपर मंदिर में कई भक्त पहाड़ी वाली माता की दर्शन के लिए सीढीयो से एवं रोपवे से पहुंचकर माता के दर्शन किए, रोपवे में भी भीड़ रही। रविवार की छुट्टी होने की वजह एवं कई भक्तों की ज्योति प्रज्वलित के लिए रखने के लिए भी भक्त माता के दरबार में पहुंचे । मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि पर्व को देखते हुवे यहां पर पुलिस बल की तैनाती भारी संख्या में की गई। जिससे माता के भक्तों माता के दर्शन के लिए असुविधा न हो एवं सुरक्षित तरीके से माता के दर्शन हो सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button