ताजा खबर

कस्तूरबा के प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में युवक युवतियो ने सीखे गरबा के गुर

राजनांदगांव : समाजसेवी संस्था कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा कस्तूरबा भवन में 10 दिवसीय गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी, आशा गुप्ता, साधना तिवारी शोभा चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित उक्त गरबा प्रशिक्षण शिविर में लगभग 40 युवक -युवतियो ने भाग लिया। जिन्हें राधारानी गरबा प्रशिक्षण के सागर बढेरा, गिरीश देवांगन, शेजल यादव, अभिषेक देशमुख, सोनम कश्यप आदि द्वारा पूरे 10 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया और गरबा नृत्य व रास डांडिया की बारिकियों के संबंध में समझाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर से पधारे राजकीय अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा व श्रीमती रचना मिश्रा के हाथों दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी ने बताया कि नवरात्र पर्व पर संस्कारधानी नगरी में मातारानी की शान में नौ दिनों तक जगह-जगह रास गरबा, डांडिया नृत्य की धूम रहती है।

शहर में बिखरेगा गरबा नृत्य का जलवा

इसे देखते हुए कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा नगर के युवक-युवतियों को इस नृत्य में पारंगत करने के उद्देश्य से 10 दिनों का गरबा नृत्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

रोजाना सायं 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित रहने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया और रास गरबा नृत्य व डांडिया के गुर सीखे जिन्हें इसके प्रशिक्षकों द्वारा युवक -युवतियो को बेस्ट गरबा, बेस्ट  केचिंग, म्यूजिक चेयर,पावर गेम्स आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें उक्त नृत्य के लिए पारंगत किया गया।

 उन्होंने बताया कि शहर में नवरात्रि अवसर पर आयोजित होने वाले गरबा इवेंट में उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कलाकार अपने गरबा नृत्य का जलवा बिखेरेंगे। उक्ताशय की जानकारी कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा दी गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button