ताजा खबर

नवरात्रि से पहले किरंदुल गौरवपथ के गड्ढों पर नगर पालिका ने चलाया मरम्मत अभियान

किरंदुल।  किरंदुल नगर के मुख्य मार्ग गौरवपथ की बदहाल स्थिति से राहगीर लंबे समय से परेशान थे। 12 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी यह सड़क महज 5 साल में ही जर्जर हो गई थी, जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी।

त्योहार को देखते हुए नगर पालिका परिषद किरंदुल ने कमान संभाली और नवरात्रि से पहले मशीन और मैनपावर लगाकर गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

गौरवपथ पर नगर पालिका की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर और सफाई कर्मियों के साथ जुटी हुई है। मौके पर खुद किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह और मुख्य किरंदुल नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र मौजूद रहकर कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा –

नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन हमारी प्राथमिकता है। गौरवपथ की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नवरात्रि से पहले गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया गया है। उपलब्ध संसाधनों से सड़क को सुगम बनाने का प्रयास जारी रहेगा ताकि त्योहार में किसी को परेशानी न हो।

CMO शशि भूषण महापात्र ने बताया –

गौरव पथ पर जहां-जहां बड़े गड्ढे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। त्योहार को देखते हुए सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

PWD से जनता का सवाल –

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 12 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी थी तो 5 साल में ही इतनी जर्जर कैसे हो गई? करोड़ों की सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? जिस सड़क को PWD ने बनाया, उसकी मरम्मत के लिए नगर पालिका को अपनी मशीनरी और कर्मचारी क्यों लगाने पड़ रहे हैं?

फिलहाल नगर पालिका की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button