कनाडा की कवयित्री ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

-इयान यंग्स
कनाडाई कवयित्री और निबंधकार ऐनी कार्सन को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.
76 साल की कार्सन अपनी उन रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, जो अक्सर कविता, कथा-साहित्य और अकादमिक अध्ययन के बीच की सीमाओं को पार करती हैं.
नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी साहसिक और रचनात्मक साहित्यिक कृतियों के लिए दिया है, जिन्होंने शास्त्रीय परंपरा के साथ रोचक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का स्थापित किया है.
नोबेल पुरस्कार किसी लेखक के पूरे जीवन के साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है. इसे विश्व साहित्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है.
इस पुरस्कार के साथ विजेता को 12 लाख डॉलर की राशि मिलती है.
कार्सन की प्रमुख रचनाओं में द ग्लास एसे, ऑटोबायोग्राफ़ी ऑफ़ रेड: अ नोवेल वर्स, नॉक्स, फ़्लोट और द ब्यूटी ऑफ़ द हसबैंड: ए फ़िक्शनल एसे इन 29 टैंगोज़ शामिल हैं.
कार्सन ने प्राचीन यूनानी साहित्य का अनुवाद भी किया है और वह 30 से अधिक वर्षों तक क्लासिक्स (प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य एवं संस्कृति) की प्रोफेसर रही हैं.(bbc.com/hindi)



