छत्तीसगढ़

अभिजीत दीपके ने रिहा होने के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है.

अभिजीते दीपके ने रविवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें डरपोक बताया.

अभिजीत ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं. इस देश ने आज तक उनसे बड़ा डरपोक और दूसरों को डराने वाला व्यक्ति नहीं देखा है.

आशुतोष रांका ने एक्स पर लिखा, ज्ञानेश कुमार गद्दार है. इस्तीफ़ा तो उसे देना होगा. ऐसे गद्दारों को हटवाने के लिए जीवनभर जेल रहना भी मंज़ूर है.

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह क़रीब 10 बजे 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया.

तीनों को दिल्ली कैंट स्थित एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button