ताजा खबर

राजनांदगांव में अवैध मांस बिक्री पर कार्रवाई, जांच और धरपकड़ अभियान तेज

राजनांदगांव.

शहर में अवैध रूप से मांस विक्रय करने और अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। मांस विक्रय करने वाले होटल, ठेला और खोमचों में लाइसेंस, खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ- सफाई की जांच के लिए नगर निगम, पुलिस तथा खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई से पहले महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम, पुलिस और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शहर में मांस विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच के निर्देश दिए। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले गौरी नगर में अवैध रूप से मांस विक्रय किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। वहीं, नगर निगम ने अतिक्रमण से संबंधित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा था, और ठेला जब्त किया था। इसी के मद्देनजर शहर के सभी मांस विक्रेताओं के लाइसेंस, खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति तथा साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। नगर निगम द्वारा संबंधित व्यवसायियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस के बीच हुई कार्रवाई
महापौर के निर्देश पर शनिवार शाम नगर निगम, पुलिस तथा खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मांस विक्रय करने वाले होटल, ठेला और खोमचों की जांच की। टीम ने नया बस स्टैंड, टाउन हॉल के सामने, फ्लाईओवर के नीचे, पोस्ट ऑफिस के पास और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, खाद्य सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी दस्तावेजों की में जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों व्यावसायिक उपयोग के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल पाया गया। टीम ने ऐसे मामलों में चार गैस सिलेंडर जब्त किए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button