छत्तीसगढ़

अखिलेश ने कहा- ‘बीजेपी आरक्षण ख़त्म करना चाहती है, जाति जनगणना कराए’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यंमत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण ख़त्म करना चाहती है.

उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, देश जाति जनगणना मांग रहा है, जाति जनगणना होगी तो सामाजिक न्याय का रास्ता खुलेगा.

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने लेटरल एंट्री से आरक्षण छीना है. इसने नौकरियों में आरक्षण छीना है और 26 हजार से ज़्यादा स्कूल बंद कर दिए हैं. जो सरकारी नौकरियां मिलनी चाहिए थी उनके पेपर लीक करा दिए.

अखिलेश यादव ने कहा, ये वो सरकार है जो सामाजिक न्याय के राज के रास्ते पर नहीं चलना चाहती. उनसे क्या उम्मीद करेंगे. वो किस बात की गिनती कर रहे हैं. सरकार जाति जनगणना कराए और आबादी के हिसाब से सबको सम्मान और हक दिला दें.

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. ऐसी ख़बरें हैं कि दिसंबर के आख़िर में चुनावों की घोषणा हो सकती है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button