छत्तीसगढ़

अखिलेश यादव ने कहा- योगी आदित्यनाथ को भी रामलीला मैदान में आना चाहिए

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली से ठीक पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है.

अखिलेश यादव ने दावा किया है, मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट कम हो गया. उन्हें यह कब याद आया, जब वो एमएलसी का चुनाव हार गए. जो लोग डबल इंजन की बात करते थे, वो वहीं डबल ज़ीरो हो गए.

उन्होंने कहा, एक बार हार उन्हें स्वीकार नहीं हुई. इलेक्शन कमीशन से मिलकर दोबारा काउंटिंग कराई. डबल इंजन सरकार की एक ही चुनाव में डबल हार हुई और उसके बाद क्या याद आ रहा है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट हिंदुओं के नहीं हैं. ये किसने डेटा दे दिया?

अखिलेश ने कहा, सरकार आरोप लगा रही है कि लाखों लाभार्थियों के वोट ही नहीं हैं. इसका मतलब यह है कि उन्हें भी रामलीला मैदान में आ जाना चाहिए.

गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम ग़ायब हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button